Rajgarh Centre Activity
Rajgarh,M.P.:-Vijaydashmi Celebration.

मध्य प्रदेश के राजगढ़ सेवाकेंद्र द्वारा विजयदशमी के अवसर पर रावण का पुतला व रावण के भाई कुंभकरण को जगाने के विषय पर शो दिखाया गया। जिन्हें ब्रह्माकुमारी बहने जगा रही हैं । ब्रम्हाकुमारी मधु बहन ने दशहरे के आध्यात्मिक रहस्य के बारे में बताते हुए कहा कि रावण अर्थात मनुष्य के अंदर व्याप्त कमी- कमजोरीयाँ , बुराइयाँ व विकार। पांच विकार स्त्री के व पांच विकार पुरुष के, दसों विकारों के शीशों को काटने व खत्म करने के यादगार स्वरूप ही दशहरा मनाया जाता है। कुंभकरण के विषय में बताते हुए कहा कि कुंभकरण कलयुग रूपी रात में अज्ञानता की नींद में सोए हुए मनुष्य का यादगार है ।आज मनुष्य को ना स्वयं की पहचान है ना परमात्मा का सत्य परिचय है , न समय की पहचान है, न ही कर्मों की गति का ही पता है। जिससे मनुष्य दूषित कर्मों के जाल में फंसता जा रहा है ।ऐसे समय पर स्वयं परमपिता परमात्मा इस धरा पर अवतरित होकर अज्ञानता में सोए हुए मनुष्य को ईश्वरीय ज्ञान के द्वारा जगाते हैं। कुंभकरण को जगाने के पश्चात रावण को जलाकर स्वयं के अंदर की बुराइयों को खत्म करने का संकल्प लेते हुए हवन कुंड में अपनी बुराइयों को स्वाहा किया । रावण के पुतले को जलाकर सभी ने एक दूसरे को विजयदशमी पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर आई. टी. आई. ऑफिसर कपिल गुप्ता , रिटायर्ड बैंक मैनेजर अरविंद सक्सैना, शिव नामदेव , बी.एस. राठौड़ सत्येंद्र कन्हैया लाल पिप्लोटिया, राम नारायण ढोड, ब्रह्माकुमारी कविता बहन ,सीमा बहन , सुरेखा बहन ,सुमित्रा बहन, इंदिरा बहन, नंदिनी बहन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Current events
गीता प्रवचन नाटाराम, ब्रह्माकुमारीज राजगढ़ ,m.p.
Rajgarh Centre Activity
“संस्कार परिवर्तन भट्टी” राजगढ़ मध्य प्रदेश 2023

*राजयोग द्वारा व्यक्तित्व* *विकास एवं संस्कार परिवर्तन भट्टी* *संपन्न*
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शिव वरदान भवन राजगढ़ में *”आध्यात्मिक सशक्तिकरण से स्वर्णिम भारत का उदय”* विषय पर दो दिवसीय ” *राजयोग द्वारा यक्तित्व विकास एवं संस्कार परिवर्तन (भट्टी)* “कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जिला प्रभारी राजयोगी ब्रह्माकुमारी मधु दीदी एवं सभी सेवाकेंद्रों से आई हुई ब्रम्हाकुमारी बहने व राजगढ़ शहर एवं जिले से आई हुई लगभग 30 कुमारियो ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिसमें बीके मधु दीदी ने कुमारी जीवन का लक्ष्य बताते हुए कहा कि आज वर्तमान समय वातावरण दिन प्रतिदिन बिगड़ता जा रहा है ऐसे समय में आप कुमारियों को आध्यात्मिकता से जुड़ना एवं आत्मविश्वास को बनाए रखना एवं जीवन को सही दिशा में लगाना अति आवश्यक है । वही ब्यावरा सेवाकेंद्र से आई हुई बीके लक्ष्मी दीदी ने क्लास कराते हुए बताया कि राजयोग के अभ्यास से जीवन जीने की कला एवं एकाग्रता आती है और जीवन में कई कठिन परिस्थितियों को भी आसानी से पार कर सकते हैं परमात्मा सुप्रीम सत्ता से संबंध जोड़ कर अपने जीवन को खुशनुमा बना सकते हैं। वही बी.के सुरेखा दीदी ने भिन्न भिन्न आध्यात्मिक ज्ञान प्रद एक्टिविटी एवं वीडियोस के द्वारा बालिकाओं को मोटिवेट किया। अंत में सभी को ईश्वरीय सौगात देकर विदाई की।
Rajgarh Centre Activity
फाग उत्सव brahmakumaris Rajgarh m.p.

*ब्रह्माकुमारी आश्रम में धूमधाम से मनाया फाग उत्सव*
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शिव वरदान भवन में होली एवं फाग उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं के द्वारा ढोल झान्झ ,मजीरे की तान पर सुंदर भजनों की प्रस्तुति व खूब झूम कर रास किया।
सेवाकेंद्र संचालिका ब्रम्हाकुमारी मधु दीदी द्वारा गुलाल टीका, गुलाबाशी एवं फूलों की वर्षा कर उमंग उत्साह बढ़ाया। ब्रम्हाकुमारी सुरेखा दीदी ने होली एवं फाग का अर्थ बताते हुए कहा कि होली के तीन अर्थ है अंग्रेजी में होली का अर्थ होता है पवित्रता अर्थात् परमात्म योग अग्नि में विकारों को भस्म कर पवित्र बनना दूसरा होली सो हो ली यानि बीती ताहि बिसारिये … जो भी नकारात्मक और व्यर्थ है उसे फूलस्टॉप लगाइए, तीसरा अर्थ है आत्मा परमात्मा की हो ली अर्थात बन गई। होलिका दहन अर्थात मन में जो भी बोझ, दुख तकलीफे, पुराने दुखदायी संस्कार है उन्हें जला स्वयं को संस्कारवान बनाना एवं परमात्मा के संग के रंग से आत्मा को दिव्य गुणों से रंगना। फाग अर्थात बुराइयों से हल्के हो सदा उमंग उत्साह में रहना एवं सर्व को उमंग उत्साह दिलाना ही सच्ची होली व फाग मनाना है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगर की महिलाएं उपस्थित रही ब्रम्हाकुमारी दीदीयो द्वारा विभिन्न ज्ञानवर्धक गेम कराये जिनका सभी ने भरपूर आनंद लिया। अंत में प्रसाद वितरण द्वारा कार्यक्रम का समापन किया।
-
Program1 year ago
“होली” महोत्सव ब्रह्माकुमारी राजगढ़ mp-2024
-
Program2 years ago
“श्री कृष्ण जन्माष्टमी” राजगढ़ मध्य प्रदेश-2023
-
Program1 year ago
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस राजगढ मध्य प्रदेश-2024
-
Brahmakumaris Rajgarh2 years ago
“विश्व पर्यावरण दिवस “राजगढ़ मध्य प्रदेश-2023
-
Brahmakumaris Rajgarh2 years ago
Geeta jayanti program 2023
-
Program2 years ago
श्रीमद भगवत गीता प्रवचन ग्राम मोरचाखेड़ी राजगढ -2024
-
Program2 years ago
“खुशियों की बहार परमात्मा के द्वार “-जिला जेल राजगढ़ मध्य प्रदेश -2023
-
Brahmakumaris Rajgarh1 year ago
“मेरा भारत व्यसन मुक्त भारत “जिला जेल राजगढ़ एमपी-2024