Program
“होली” महोत्सव ब्रह्माकुमारी राजगढ़ mp-2024
प्रेस विज्ञप्ति- राजगढ :- रंगो का पर्व होली के शुभ अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय राजगढ के “शिव वरदान भवन” में होली का पर्व अत्यंत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । होली पर्व के अध्यात्मिक रहस्य को स्पष्ट करते हुए बिके मधू दीदी संचालिका ब्रह्माकुमारीज राजगढ ने बताया कि जब हम प्रतिपल परमात्म संग का अनुभव करते हैं तो परमात्मा के गुण पवित्रता, सुख, शान्ति, आनंद, प्रेम का जीवन में संचार होने लगता है । होली की विशेषता है जलाना, फिर मनाना और फिर मंगल मिलन करना। इन तीन विशेषताओं से यादगार बना हुआ है। क्योंकि पवित्र बनने के लिए पहले पुराने संस्कार, पुरानी स्मृतियाँ सभी को परमात्मा के याद की अग्नि मे जलायेंगे तभी परमात्मा के संग का रंग लगेगा जब परमात्मा के संग का रंग लग जाता है तब हर मनुष्य आत्मा परमात्मा की संतान लगती है व विश्व की सर्व आत्माओं से परमात्म परिवार की महसूसता होने लगती है। परमात्म परिवार होने के कारण हर आत्मा के प्रति शुभ कामना स्वत: ही स्वभाविक संस्कार बन जाती है। इस अवसर पर आत्म स्मृति स्वरूप सभी से को गुलाल का तिलक लगाया गया व गुलाल के साथ -साथ पुष्पों की वर्षा की गयी । इस पर्व को मनाने के लिए ब्रह्माकुमारी संस्थान सेजुड़े हुए एवं अनेक स्थानों से तथा सूदूर ग्रामीण अंचलों से काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए मंच संचालन सुरेखा बहन ने किया ।
Current events
रक्तदान शिविर ब्रह्माकुमारीज राजगढ़, मध्य प्रदेश
प्रेस विज्ञप्ति
*ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान अभियान, 212 यूनिट रक्त एकत्रित कर बनाया नगर का रिकॉर्ड।*
*यह राजगढ़ नगर में अभी तक का सर्वाधिक आंकड़ा है।*
*ब्रह्मकुमारी बहनों ने भी बढ़-चढ़कर के किया रक्तदान*
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय राजगढ़ एवं समाज सेवा प्रभाग की ओर से संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका आदरणीय राजयोगिनी डॉ. दादी प्रकाशमणि जी की 18 वीं पुण्यतिथि को विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर एवं दादी जी को पुष्प अर्पित कर किया गया । इस अवसर पर राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार, विधायक अमर सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष चंदरसिंह सोंधिया, अपर कलेक्टर शिव प्रसाद मणराह, पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, ब्रह्माकुमारी के जिला प्रभारी ब्रह्माकुमारी मधु दीदी, एडिशनल एसपी के.एल. बंजारे, जिला पंचायत एडिशन अर्पित गुप्ता, एसडीएम निधि भारद्वाज एवं पुलिस फोर्स, जनपद अध्यक्ष फूल सिंह तंवर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर शोभा पाटिल, सिविल सर्जन डॉक्टर नितिन पटेल, नगर अध्यक्ष विनोद साहू, पूर्व विधायक हेमराज कल्पौनी, जिला कांग्रेस महामंत्री राशीद जमील, पूर्व विधायक प्रतापसिंह मंडलोई, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोना सुस्तानी, रिटायर्ड एसडीओ एवं समाजसेवी प्रताप सिंह सिसोदिया उपस्थित रहे।
बीके मधु दीदी ने दादी जी के सेवामय जीवन को स्मरण करते हुए कहा कि “दादी जी ने सदैव विश्व शांति, प्रेम और सहयोग का संदेश दिया।” दादी प्रकाशमणि जी का सम्पूर्ण जीवन शांति, प्रेम और भाईचारे को समर्पित था। उन्होंने यह सिखाया कि जाति, धर्म, भाषा या संस्कृति चाहे कोई भी हो, हम सब आत्माएँ परमात्मा की संतान हैं। इस दृष्टि से हम सभी में आपसी बंधुत्व और सहयोग की भावना जाग्रत होनी चाहिए। दादी जी का सपना था कि हर मनुष्य अपने भीतर की दिव्यता को पहचाने और “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना के साथ जीए। इस अवसर पर राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार ने ब्रह्माकुमारी संस्था की प्रशंसा करते हुए एवं दादी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि दादी एक ऐसी शख्सियत थी जो इस संस्था को एक उच्च शिखर की ओर ले गई। उनकी सेवाओं को आज हम प्रत्यक्ष रूप में देख रहे हैं। दादी जी का समर्पण भाव एवं विश्व बंधुत्व भाव के कारण ही आज संपूर्ण भारत में एक विशाल रक्तदान महादान जैसा कार्य किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रसिंह सोंधिया ने भी शुभकामनाएं व्यक्त की।
आयोजित रक्तदान शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया, जिला पंचायत एडिशनल सीईओ अर्पित गुप्ता सहित जिले भर से आए हुए भाई-बहन एवं राजगढ़ शहर के सभी सामाजिक संस्थाएं, शासकीय कर्मचारी, अधिकारी, राजनेता एवं आमजन व संस्थान से जुड़े 212 सदस्य जिसमें 161 भाई और 51 मातृ शक्तियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर में चिकित्सकों एवं नर्सों की विशेष टीम ने सुरक्षित वातावरण में रक्तदान की प्रक्रिया सम्पन्न करवाई तथा सभी का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया।अनेक गणमान्य अतिथियों ने दादी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम का सफल संचालन बी.के सुमित्रा बहन ने किया। समाजसेवी प्रताप सिंह सिसोदिया ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का एवं रक्तदाताओं तथा इस कार्य को सफल बनाने में परोक्ष अपरोक्ष रूप से सहयोग करने वाले का आभार व्यक्त किया।
Current events
Divine Angel’s Summer Camp, Brahmakumaris, Rajgarh, M.P
Program
दादी रतन मोहिनी जी श्रद्धांजलि , ब्रह्माकुमारीज राजगढ़(m.p)
-
Program3 years agoअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस राजगढ मध्य प्रदेश-2024
-
Brahmakumaris Rajgarh2 years ago“मेरा भारत व्यसन मुक्त भारत “जिला जेल राजगढ़ एमपी-2024
-
Brahmakumaris Rajgarh3 years ago88 वीं महाशिवरात्रि महोत्सव पर्व राजगढ मध्य प्रदेश -2024
-
Brahmakumaris Rajgarh2 years ago” विश्व तंबाकू निषेध दिवस “राजगढ़ mp- 2024
-
Program3 years ago“समर कैंप” राजगढ़ mp 2024
-
Program2 years ago“विश्व पर्यावरण दिवस” राजगढ़ एमपी-2024
-
Brahmakumaris Rajgarh1 year agoInternational yoga day ,rajgarh ,(m.p.)
-
Brahmakumaris Rajgarh2 years agoकिसान सम्मान कार्यक्रम, राजगढ़, मध्य प्रदेश
















