Uncategorized
Rajgarh,m.p.:-shree krishna janmashtami.
प्रेस नोट
दिनांक 19 अगस्त 2022
*ब्रह्माकुमारी आश्रम मे मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं नगर पालिका सदस्यों का सम्मान कार्यक्रम*
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय “शिव वरदान भवन” राजगढ़ में जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की सुंदर झांकियां सजाई गई एवं नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष व समस्त पार्षद गणों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सुंदर-सुंदर नृत्य प्रस्तुतियां ,”कृष्ण की कहानी उन्हीं की जुबानी ” नृत्य नाटिका ,मटकी फोड़ कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रारंभ में मधु दीदी एवं सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर झांकी का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर सेवाकेंद्र प्रभारी बीके मधु दीदी ने जन्माष्टमी का रहस्य बताते हुए कहा कि श्री कृष्ण जी सतयुग के प्रथम महाराजकुमार थे, उन्होंने विकारों रुपी बुराइयों पर विजय प्राप्त करके श्रेष्ठ पद प्राप्त किया था । वर्तमान समय सबके पिता परमात्मा शिव स्वयं धरा पर आकर के श्री कृष्ण की स्वर्णिम स्वर्गीय दुनिया पुनः स्थापित कर रहे हैं, जिसमें चलने के लिए आप सभी परमात्म ज्ञान का श्रवण करें एवं अपने जीवन में श्री कृष्ण जी के समान दिव्यता को धारण करें।
नगर अध्यक्ष विनोद साहू
जी ने भी सबको श्री कृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी।
अतिथि नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद साहू ,उपाध्यक्ष ओपी शर्मा, पार्षद श्रीमती अंबे प्रवीण मिश्रा, मनोजसिंह हाड़ा, श्रीमती मंजू पांचू दांगी, श्रीमती भावना नवनीत शर्मा, संदीप कटारिया, राजेश खरे, दीपेंद्र सिंह चौहान, मोहित तंवर, सचिन मौर्य , केपी पंवार एवं संजय गुप्ता उपस्थित रहे। जिनका ब्रम्हाकुमारी दीदीयो द्वारा तिलक, दुपट्टा साफा व स्लोगन के द्वारा सम्मान किया। अंत में श्री कृष्ण के साथ अतिथियों ने केक कटिंग किया और सभी को प्रसाद वितरित की गई। इस अवसर पर संस्था से जुड़े शहर एवं आसपास के गांव के भाई बहने उपस्थित रहे।
Uncategorized
Bakhed,m.p.:- Geeta pravachan.
Uncategorized
Khujner,M.P.:- Navratri jhanki 2022
Uncategorized
Chhapiheda,m.p.:- Rajyog shivir
-
Program3 years ago“श्री कृष्ण जन्माष्टमी” राजगढ़ मध्य प्रदेश-2023
-
Program2 years ago“होली” महोत्सव ब्रह्माकुमारी राजगढ़ mp-2024
-
Brahmakumaris Rajgarh2 years agoGeeta jayanti program 2023
-
Program2 years agoअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस राजगढ मध्य प्रदेश-2024
-
Program2 years agoश्रीमद भगवत गीता प्रवचन ग्राम मोरचाखेड़ी राजगढ -2024
-
Brahmakumaris Rajgarh2 years ago“मेरा भारत व्यसन मुक्त भारत “जिला जेल राजगढ़ एमपी-2024
-
Brahmakumaris Rajgarh2 years ago88 वीं महाशिवरात्रि महोत्सव पर्व राजगढ मध्य प्रदेश -2024
-
Program3 years ago“शिव समर्पण सम्मान समारोह “राजगढ़ मध्य प्रदेश 2023
















