Current events
Rajgarh,M.P.:- Ramnavmi festival Celebrated at Rajgarh centre.

राजगढ़ ,मध्य प्रदेश :- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय “शिव वरदान भवन” राजगढ़ में रामनवमी के अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी श्री सीता मैया श्री लक्ष्मण जी तथा हनुमान जी की चैतन्य झांकी लगाई गयी। जिसका उद्घाटन एसबीआई बैंक मैनेजर राजेश नागर ,भूमि विकास बैंक के रिटायर्ड बैंक मैनेजर शिव प्रसाद नामदेव ,राजगढ़ सेवा केंद्र प्रभारी ब्रम्हा कुमारी मधु दीदी, सुनंदा करपे तथा गिरीश शाक्यवार ने दीप प्रज्वलित कर किया।
ब्रह्मा कुमारी मधु दीदी ने रामनवमी की शुभकामना दी एवं आध्यात्मिक रहस्य बताते हुये कहा कि श्री राजा रामचंद्र जी को मर्यादा पुरुषोत्तम कहते हैं क्योंकि उन्होंने जीवन में मर्यादाओं को धारण किया तभी उत्तम पुरुष अर्थात पुरुषोत्तम बने आज इस संसार में मर्यादाओं का उल्लंघन हो रहा है इसलिए रावण राज्य बन गया है जैसे रावण बहुत बड़ा ज्ञानी था लेकिन अहंकार उस की चरम सीमा पर था इसी तरह आज का मानव भी ज्ञानी तो है लेकिन अहंकार चरम सीमा पर है इस संसार में राम राज्य चाहते हैं तो अहंकार का त्याग कर और मर्यादाओं को धारण करना होगा इस अवसर पर संस्था से जुड़े सैकड़ों भाई-बहने उपस्थित रहे ।अंत में सभी ने मिलकर राम सीता के साथ में रास किया ।कुमारी समीक्षा ने सतयुग आने वाला गीत पर नृत्य प्रस्तुति दी।
Current events
Divine Angel’s Summer Camp, Brahmakumaris, Rajgarh, M.P
Current events
Shivjayanti program brahmakumaris rajgarh (m.p.)2023
Current events
Pachore,m.p.:- rakhi celebration 2022
-
Program1 year ago
“होली” महोत्सव ब्रह्माकुमारी राजगढ़ mp-2024
-
Program2 years ago
“श्री कृष्ण जन्माष्टमी” राजगढ़ मध्य प्रदेश-2023
-
Program1 year ago
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस राजगढ मध्य प्रदेश-2024
-
Brahmakumaris Rajgarh2 years ago
Geeta jayanti program 2023
-
Brahmakumaris Rajgarh2 years ago
“विश्व पर्यावरण दिवस “राजगढ़ मध्य प्रदेश-2023
-
Program1 year ago
श्रीमद भगवत गीता प्रवचन ग्राम मोरचाखेड़ी राजगढ -2024
-
Program2 years ago
“खुशियों की बहार परमात्मा के द्वार “-जिला जेल राजगढ़ मध्य प्रदेश -2023
-
Brahmakumaris Rajgarh1 year ago
“मेरा भारत व्यसन मुक्त भारत “जिला जेल राजगढ़ एमपी-2024