Uncategorized
Rajgarh(M.P.):- International yoga day is organised .
प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा साहू धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष मंगला गुप्ता ,भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री पुष्पा सोनी, खुजनेर की पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कैलाशी बहन यादव, ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय माउण्ट आबू से पधारे ब्रह्माकुमार हेमंत भाई , ब्रम्हाकुमारी मधु बहन ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया । इस अवसर पर अतिथियों ने अपने -अपने विचार रखें । पुष्पा सोनी जी ने योग दिवस पर सभी से योग करने की अपील की । मंगला गुप्ता जी ने कहा कि योग से अंतरात्मा शुद्ध होती है ।राजयोगी ब्रम्हाकुमार हेमंत भाई जी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि योग अर्थात स्वयं को आत्मा समझ परमात्मा को याद करना ।एक याद है आने वाली, दूसरी याद है सताने वाली,तिसरी याद है रुलाने वाली ,चौथी याद है हंसाने वाली ,पांचवी याद है नचाने वाली ।परमात्मा की याद नचाने वाली है,भाग्यशाली कल्याणकारी बनाने वाली है । उन्होंने कहा कि राजयोग भारत का प्राचीन योग है । योग से ही शरीर भी स्वस्थ होता है और मन शक्तिशाली बनता जाता है ।ब्रम्हाकुमारी मधु बहन ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अपने विचार विचार रखते हुए कहा कि दुनिया में योग को सिर्फ शारीरिक योग तक ही सीमित कर देते हैं लेकिन आज हमें मानसिक योग राजयोग की आवश्यकता है जिस राज्यों को बच्चे, बूढ़े, बीमार ,महिलाएं सब कर सकते हैं । राजयोग शरीर को भी स्वस्थ बनाता है । राजयोग को सहजयोग भी कहते है। इस राजयोग को करने से आत्मा के जन्म-जन्मांतर के पाप भस्म हो जाते हैं और आत्मा शक्तिशाली बनती हैं । जिससे घर परिवार में आने वाली समस्याओं का हम आसानी से सामना कर सकते हैं और घर परिवार में सुख शांति का माहौल बना सकते हैं ।कु.अश्विनी ने राजयोग से संबंधित सुंदर डांस प्रस्तुत किया । ब्रम्हाकुमारी मधु बहन ने सभी अतिथियों को ईश्वरीय सौगात भेंट कर सम्मानित किया । इस अवसर पर” योग साधना शिविर “का आयोजन किया गया । जिसमें जिले भर से ब्रह्माकुमारीज संस्था की सदस्य माताएं ,बहने भी एकत्रित हुई। व कार्यक्रम का लाभ लिया है। इसके चलते शारिरीक योग के साथ- साथ मानसिक योग राजयोग भी कराया गया। अंत में सभी को ईश्वरी प्रसादी वितरित की गई।
Uncategorized
Bakhed,m.p.:- Geeta pravachan.
Uncategorized
Khujner,M.P.:- Navratri jhanki 2022
Uncategorized
Chhapiheda,m.p.:- Rajyog shivir
-
Program3 years ago“होली” महोत्सव ब्रह्माकुमारी राजगढ़ mp-2024
-
Program3 years agoअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस राजगढ मध्य प्रदेश-2024
-
Program3 years agoश्रीमद भगवत गीता प्रवचन ग्राम मोरचाखेड़ी राजगढ -2024
-
Brahmakumaris Rajgarh2 years ago“मेरा भारत व्यसन मुक्त भारत “जिला जेल राजगढ़ एमपी-2024
-
Brahmakumaris Rajgarh3 years ago88 वीं महाशिवरात्रि महोत्सव पर्व राजगढ मध्य प्रदेश -2024
-
Brahmakumaris Rajgarh2 years ago” विश्व तंबाकू निषेध दिवस “राजगढ़ mp- 2024
-
Program2 years ago“समर कैंप” राजगढ़ mp 2024
-
Program2 years ago“विश्व पर्यावरण दिवस” राजगढ़ एमपी-2024









