Rajgarh Centre Activity
Rajgarh( M.P.):- Ramnavmi celebration with jhanki of Shri Ram ,Shri Sita, lakshman,hanuman.

प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, शिव वरदान भवन में रामनवमी के शुभ अवसर पर श्री सीताराम ,लक्ष्मण, हनुमान की झांकी सजाई गई | इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष परमानंद वर्मा जी,आबकारी अधिकारी एम.एस. पवाँर जी, पी.टी.सतपुते जी, एडवोकेट शिव सिंह चौहान जी, ब्रम्हाकुमारी मधु बहन, ब्रह्माकुमारी नम्रता बहन ,ब्रम्हाकुमारी वैशाली बहन ,ब्रम्हाकुमारी लक्ष्मी बहन ने दीप जलाकर झांकी का उद्घाटन किया इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने राम नवमी के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं रखी ब्रम्हाकुमारी मधु बहन ने रामनवमी का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि सतयुग के प्रथम महाराजकुमार श्री कृष्ण होते है और श्री कृष्ण के सतयुग में 8 जन्म होते हैं इसीलिए हम कृष्ण जन्माष्टमी मनाते हैं और नवा जन्म त्रेतायुग में श्रीराम का होता है इसलिए हम रामनवमी मनाते हैं| उन्होंने श्री राम के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस प्रकार श्रीराम ने मर्यादाओं को जीवन में बनाए रखा ,श्री सीता जी ने भी मर्यादाओं को अपने जीवन का आधार बनाया उसी प्रकार हमें भी श्री सीताराम जैसी मर्यादाओं को अपने जीवन में धारण करना है ताकि हम भी मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की तरह बन सके | लक्ष्मण का अर्थ बताते हुए कहा की लक्ष्मण अर्थात जिसका ध्यान अपने लक्ष्य की ओर हो ,हनुमान अर्थात जिसने अपने मान -शान का हनन किया हो अर्थात नम्र और निर्माण | वर्तमान में परमात्मा द्वारा रामराज्य की ,अथवा आदि सनातन देवी देवता धर्म की स्थापना का कार्य चल रहा है और निकटतम भविष्य में राम राज्य की स्थापना, राम का राज्य आरंभ होने वाला है| इस अवसर पर सभी ने मिलकर श्री राम सीता की आरती की एवं अंत में सभी ने मिलकर रास किया|
Current events
गीता प्रवचन नाटाराम, ब्रह्माकुमारीज राजगढ़ ,m.p.
Rajgarh Centre Activity
“संस्कार परिवर्तन भट्टी” राजगढ़ मध्य प्रदेश 2023

*राजयोग द्वारा व्यक्तित्व* *विकास एवं संस्कार परिवर्तन भट्टी* *संपन्न*
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शिव वरदान भवन राजगढ़ में *”आध्यात्मिक सशक्तिकरण से स्वर्णिम भारत का उदय”* विषय पर दो दिवसीय ” *राजयोग द्वारा यक्तित्व विकास एवं संस्कार परिवर्तन (भट्टी)* “कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जिला प्रभारी राजयोगी ब्रह्माकुमारी मधु दीदी एवं सभी सेवाकेंद्रों से आई हुई ब्रम्हाकुमारी बहने व राजगढ़ शहर एवं जिले से आई हुई लगभग 30 कुमारियो ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिसमें बीके मधु दीदी ने कुमारी जीवन का लक्ष्य बताते हुए कहा कि आज वर्तमान समय वातावरण दिन प्रतिदिन बिगड़ता जा रहा है ऐसे समय में आप कुमारियों को आध्यात्मिकता से जुड़ना एवं आत्मविश्वास को बनाए रखना एवं जीवन को सही दिशा में लगाना अति आवश्यक है । वही ब्यावरा सेवाकेंद्र से आई हुई बीके लक्ष्मी दीदी ने क्लास कराते हुए बताया कि राजयोग के अभ्यास से जीवन जीने की कला एवं एकाग्रता आती है और जीवन में कई कठिन परिस्थितियों को भी आसानी से पार कर सकते हैं परमात्मा सुप्रीम सत्ता से संबंध जोड़ कर अपने जीवन को खुशनुमा बना सकते हैं। वही बी.के सुरेखा दीदी ने भिन्न भिन्न आध्यात्मिक ज्ञान प्रद एक्टिविटी एवं वीडियोस के द्वारा बालिकाओं को मोटिवेट किया। अंत में सभी को ईश्वरीय सौगात देकर विदाई की।
Rajgarh Centre Activity
फाग उत्सव brahmakumaris Rajgarh m.p.

*ब्रह्माकुमारी आश्रम में धूमधाम से मनाया फाग उत्सव*
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शिव वरदान भवन में होली एवं फाग उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं के द्वारा ढोल झान्झ ,मजीरे की तान पर सुंदर भजनों की प्रस्तुति व खूब झूम कर रास किया।
सेवाकेंद्र संचालिका ब्रम्हाकुमारी मधु दीदी द्वारा गुलाल टीका, गुलाबाशी एवं फूलों की वर्षा कर उमंग उत्साह बढ़ाया। ब्रम्हाकुमारी सुरेखा दीदी ने होली एवं फाग का अर्थ बताते हुए कहा कि होली के तीन अर्थ है अंग्रेजी में होली का अर्थ होता है पवित्रता अर्थात् परमात्म योग अग्नि में विकारों को भस्म कर पवित्र बनना दूसरा होली सो हो ली यानि बीती ताहि बिसारिये … जो भी नकारात्मक और व्यर्थ है उसे फूलस्टॉप लगाइए, तीसरा अर्थ है आत्मा परमात्मा की हो ली अर्थात बन गई। होलिका दहन अर्थात मन में जो भी बोझ, दुख तकलीफे, पुराने दुखदायी संस्कार है उन्हें जला स्वयं को संस्कारवान बनाना एवं परमात्मा के संग के रंग से आत्मा को दिव्य गुणों से रंगना। फाग अर्थात बुराइयों से हल्के हो सदा उमंग उत्साह में रहना एवं सर्व को उमंग उत्साह दिलाना ही सच्ची होली व फाग मनाना है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगर की महिलाएं उपस्थित रही ब्रम्हाकुमारी दीदीयो द्वारा विभिन्न ज्ञानवर्धक गेम कराये जिनका सभी ने भरपूर आनंद लिया। अंत में प्रसाद वितरण द्वारा कार्यक्रम का समापन किया।
-
Program1 year ago
“होली” महोत्सव ब्रह्माकुमारी राजगढ़ mp-2024
-
Program2 years ago
“श्री कृष्ण जन्माष्टमी” राजगढ़ मध्य प्रदेश-2023
-
Program1 year ago
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस राजगढ मध्य प्रदेश-2024
-
Brahmakumaris Rajgarh2 years ago
“विश्व पर्यावरण दिवस “राजगढ़ मध्य प्रदेश-2023
-
Brahmakumaris Rajgarh2 years ago
Geeta jayanti program 2023
-
Program2 years ago
श्रीमद भगवत गीता प्रवचन ग्राम मोरचाखेड़ी राजगढ -2024
-
Program2 years ago
“खुशियों की बहार परमात्मा के द्वार “-जिला जेल राजगढ़ मध्य प्रदेश -2023
-
Brahmakumaris Rajgarh1 year ago
“मेरा भारत व्यसन मुक्त भारत “जिला जेल राजगढ़ एमपी-2024