Uncategorized
Khujner,M.P.:-Antarashtriya vradh diwas celebrated in khujner.
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय खुजनेर में “अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस ” मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि केदार काका जी ,रिटायर्ड टीचर श्रीनाथ दास जी गुप्ता, ब्रजमोहन आचार्य ,कन्या शाला स्कूल के प्रिंसिपल रामप्रसाद यादव जी, ब्रम्हाकुमारी मधु बहन, ब्रम्हाकुमारी राधिका बहन, ब्रह्माकुमारी सुमित्रा बहन ने दीप प्रज्वलन कर किया । कुमारी नंदनी ने बुजुर्गों के सम्मान में सुंदर सी कविता सुनाई व कुमारी पायल ने स्वागत नृत्य के माध्यम से सभी वृद्ध जनों का सम्मान किया। इस अवसर पर मौजूद अतिथि गणों ने परिवार में मिलजुल कर के रहने और एक दूसरे को सम्मान देने की बात कही और इसकी शुरुआत अपने घर से ही करने को प्रेरित किया। ब्रह्माकुमारी मधु बहन ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर अपने विचार रखते हुए कहा कि आज हम अपने बुजुर्गों का व अपने बड़ों का सम्मान नहीं करते और इसका सबसे बड़ा कारण है नैतिक मूल्यों का पतन। उन्होंने बताया कि ब्रह्माकुमारी संस्था की स्थापना परमात्मा ने किसी बच्चे, युवा या सन्यासी के तन का आधार ना लेकर एक वृद्ध का आधार लेकर की। जिनका नाम था दादा लेखराज । साथ ही साथ बड़े बुजुर्गों के सम्मान को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने बुजुर्गों का राज, तिलक पुष्पहार, श्रीफल व ईश्वरीय सौगात भेंट कर सम्मानित किया। ब्रम्हाकुमारी सीमा बहन ने संस्था की तरफ से सभी वृद्धजनों का आभार प्रकट किया । वहीं पत्रकार शैलेंद्र गुप्ता व विनोद यादव भी उपस्थित रहे।ब्रह्माकुमारी सुमित्रा बहन ने कार्यक्रम का अकुशल संचालन किया।

Uncategorized
Bakhed,m.p.:- Geeta pravachan.
Uncategorized
Khujner,M.P.:- Navratri jhanki 2022
Uncategorized
Chhapiheda,m.p.:- Rajyog shivir
-
Program3 years ago“श्री कृष्ण जन्माष्टमी” राजगढ़ मध्य प्रदेश-2023
-
Program2 years ago“होली” महोत्सव ब्रह्माकुमारी राजगढ़ mp-2024
-
Brahmakumaris Rajgarh2 years agoGeeta jayanti program 2023
-
Program2 years agoअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस राजगढ मध्य प्रदेश-2024
-
Program2 years agoश्रीमद भगवत गीता प्रवचन ग्राम मोरचाखेड़ी राजगढ -2024
-
Brahmakumaris Rajgarh2 years ago“मेरा भारत व्यसन मुक्त भारत “जिला जेल राजगढ़ एमपी-2024
-
Brahmakumaris Rajgarh2 years ago88 वीं महाशिवरात्रि महोत्सव पर्व राजगढ मध्य प्रदेश -2024
-
Program3 years ago“शिव समर्पण सम्मान समारोह “राजगढ़ मध्य प्रदेश 2023









