Current events
Khilchipur, M. P. :- Faag utsav was celebrated with great zeal and enthusiasm.

Khilchipur, M. P. :ब्रह्माकुमारी आश्रम मैं महिलाओं ने मनाया फाग उत्सव
खिलचीपुर. स्थानीय ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र बस स्टैंड खिलचीपुर में महिलाओं के द्वारा फाग उत्सव मनाया गया। जिसमें समारोह में फूलों की होली , नृत्य ,भजन, गीत आदि प्रस्तुतियों दी गई । ब्रह्माकुमारी नीलम बहन ने बताया की आज इंसान जहां बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहा है , वहां रंगों से होली खेलना उचित नहीं है , हमने सभी महिलाओं से पानी से होली खेलने की बजाय गुलाल एवं फूलों से होली खेलने का आग्रह किया है। क्योंकि रंगों का प्रयोग हमारी त्वचा और स्वास्थ्य दोनों के लिए ही हानिकारक है, इसलिए क्यों ना हम रंगो की होली खेलने की बजाय एक दूसरे को ज्ञान, पवित्रता, मधुरता, समरसता और सद्गुणो रूपी रंगों से सरोबार करें। उपस्थित महिलाओं ने वाद्य यंत्रों के साथ होली के धार्मिक और मनोरंजक गीत गाए। होली की मस्ती के साथ हुए इस कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं ढोलक की थाप पर थिरकते नजर आई। महिलाओं ने फगुवा गीत, मथुरा वाली फूलों की होली , नृत्य और कई मनोरंजक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिला वर्ग ने एक दूसरे से फूलों की होली खेली, एवं आपस में एक दूसरे को शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी सीमा बहन सहित नगर की माता एवं बहने उपस्थित थी।

Current events
Divine Angel’s Summer Camp, Brahmakumaris, Rajgarh, M.P
Current events
Shivjayanti program brahmakumaris rajgarh (m.p.)2023
Current events
Pachore,m.p.:- rakhi celebration 2022
-
Program1 year ago
“होली” महोत्सव ब्रह्माकुमारी राजगढ़ mp-2024
-
Program2 years ago
“श्री कृष्ण जन्माष्टमी” राजगढ़ मध्य प्रदेश-2023
-
Program1 year ago
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस राजगढ मध्य प्रदेश-2024
-
Brahmakumaris Rajgarh2 years ago
Geeta jayanti program 2023
-
Brahmakumaris Rajgarh2 years ago
“विश्व पर्यावरण दिवस “राजगढ़ मध्य प्रदेश-2023
-
Program1 year ago
श्रीमद भगवत गीता प्रवचन ग्राम मोरचाखेड़ी राजगढ -2024
-
Program2 years ago
“खुशियों की बहार परमात्मा के द्वार “-जिला जेल राजगढ़ मध्य प्रदेश -2023
-
Brahmakumaris Rajgarh1 year ago
“मेरा भारत व्यसन मुक्त भारत “जिला जेल राजगढ़ एमपी-2024