Uncategorized
Biaora, m. p. :- Shivratri program.
ब्यावरा राजगढ (मध्य प्रदेश) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सहित कॉलोनी ब्यावरा के तत्वधान में आज 21 फरवरी महाशिवरात्रि का सर्वधर्म त्यौहार मनाया गया।
गणेश मांगलिक भवन राजगढ़ रोड ब्यावरा के सर्वधर्म कार्यक्रम में जो गणमान्य अथिति उपस्थित थे उसमे सिख धर्म से अमरदीप सिंह ज्ञानी जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से अधिवक्ता पंडित चंद्रकांत त्रिपाठी, विधायक गोवर्धन जी दांगी, भाजपा जिला अध्यक्ष दिलवर जी यादव, विश्व हिंदू परिषद से अशोक अग्रवाल, ईसाई धर्म से फादर एनटोनी, बोहरा मुस्लिम धर्म से हुसैन साहब, पूर्व विधायक नारायण सिंह जी पंवार, ब्यावर सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी दीदी प्रमुख थे।
आज महाशिवरात्रि बड़े ही धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत में शिव की पिंड रूप में परमात्मा की सभी अतिथियों द्वारा पूजा अर्चना व माल्यार्पण किया तथा दीप जलाकर कार्यक्रम के शुभारंभ किया गया।तत्पश्चात कुमारी प्रियंका मेवाडे ने बहुत सुंदर गणेश स्तुति पर नृत्य किया।
सभी अतिथियों का बेच व पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। अतिथि गणों का जो उद्बोधन हुआ उसमे सभी ने एक संदेश दिया कि हम सभी परमात्मा की संतान हैं और आपस में भाईचारे की नाते हम मिलजुल कर रहे आज इस ब्रह्माकुमारी संस्था ही एक ऐसी संस्था है जिसमें सभी धर्म के एकत्रित होकर एक मंच पर बैठते हैं जिसमें कोई भेदभाव नहीं धर्म का बल्कि एक जुट होकर बैठे हैं सभी को अपना मानकर चलते हैं। यह संस्था एक बहुत ही अनोखी संस्था है जो दुनिया को एक नई दिशा दिखाने का कार्य कर रही है तत्पश्चात परमात्मा शिव का संदेश में कहा परिवर्तन संसार का नियम है पशु पक्षी जीव जंतु पेड़ पौधे सभी परिवर्तनशील है यह कालचक्र का अंत का समय है और अब इस धरती का पुनः परिवर्तन होना है जो आज कलयुग के चरम सीमा पर है भगवान इस धरती पर आकर के फिर से इस धरोहर को स्वर्ग के रूप में अर्थात परिवर्तनशील करने के लिए परमात्मा इस धरती पर आ चुके हैं यह संदेश दिया। अथितियों के द्वारा सामुहिक ध्वजारोहण किया गया और सभी ने मिलकर यह प्रतिज्ञा करते हैं कि कभी किसी को दुख नहीं देंगे सब को सुख देने का कार्य करेंगे समाज का हो या राष्ट्र का हो कोई भी नेक कार्य होगा उसमें हम जरूर अपना सहयोग देंगे इसके पश्चात सभी के हाथ में मोमबत्ती दिया गया अतिथि गण तथा आए हुए गणमान्य सभी के हाथों में मोमबत्ती दिया गया आज परमात्मा “की दिवस के दिन आत्मज्योति जगाने का उद्देश्य लेकर सभी ने मोमबत्ती जलाई तथा परमात्मा का झंडा सभी ने लहराया। अंत में सभी को ईश्वरी सौगात दी गई और मुख मीठा कराया गया ।
कार्यक्रम का संचालन कुमारी सुनीता अग्रवाल ने तथा आभार रोडसिंह दांगी जी ने किया।
नगर की गणमान्य उपस्थित टॉकीज वाली पुरुषोत्तम शिवहरे जी , संतोख सिंह, नाथू सिंह जी सिकरवार। रामचरण दांगी जी , योगेश जी दांगी, प्रेम शंकर शाक्यवार, एडवोकेट गोपाल शाक्यवार, मुरली प्रसाद जी निगम आदि उपस्थित थे।

Uncategorized
Bakhed,m.p.:- Geeta pravachan.
Uncategorized
Khujner,M.P.:- Navratri jhanki 2022
Uncategorized
Chhapiheda,m.p.:- Rajyog shivir
-
Program2 years ago“होली” महोत्सव ब्रह्माकुमारी राजगढ़ mp-2024
-
Program2 years ago“श्री कृष्ण जन्माष्टमी” राजगढ़ मध्य प्रदेश-2023
-
Brahmakumaris Rajgarh2 years ago“विश्व पर्यावरण दिवस “राजगढ़ मध्य प्रदेश-2023
-
Program2 years agoअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस राजगढ मध्य प्रदेश-2024
-
Brahmakumaris Rajgarh2 years agoGeeta jayanti program 2023
-
Program2 years agoश्रीमद भगवत गीता प्रवचन ग्राम मोरचाखेड़ी राजगढ -2024
-
Brahmakumaris Rajgarh1 year ago“मेरा भारत व्यसन मुक्त भारत “जिला जेल राजगढ़ एमपी-2024
-
Program2 years ago“खुशियों की बहार परमात्मा के द्वार “-जिला जेल राजगढ़ मध्य प्रदेश -2023










