Program
श्रीमद भगवत गीता प्रवचन ग्राम मोरचाखेड़ी राजगढ -2024

श्रेष्ठ संस्कारो से ही श्रेष्ठ
संसार का निर्माण संभव – ब्रह्माकुमारी दीदी
ग्राम मोर्चाखेडी के समस्त ग्राम वासियों द्वारा मां तुलसी एवं शालिगराम विवाह समारोह व पंच दिवसीय श्रीमद भगवत गीता प्रवचन ब्रह्माकुमारी सुरेखा दीदी द्वारा करवाया गया।
प्रवचन कर्ता ब्रह्माकुमारी सुरेखा दीदी ने बताया कि भारत को विश्वगुरु बनाना है, तो भारतवासियों को श्रेष्ठ संस्कार बनाने होंगे। सारे विश्व की समस्त आत्माओं के प्रति भाईचारे का भाव जागृत करना होगा, तभी दुनिया हमें विश्व गुरु के रूप में स्वीकार करेगी। इसके लिए मैडिटेशन करना आवश्यक है। प्रतिदिन मेडिटेशन कर हम परमात्मा से दिव्य गुण और शक्तियां स्वयं में भरें। संसार की समस्त आत्माओं के लिए शुभ भावना, शुभकामना के श्रेष्ठ वाइब्रेशन फैलाएं।
खान पान का रखें ध्यान
दीदी ने कहा कि 21 वीं सदी को स्वर्णिम सदी बनाना है, तो हमें सतयुगी देवी देवताओं की तरह अपने संस्कारों को भी श्रेष्ठ बनाना होगा। श्रेष्ठ संस्कारो से ही श्रेष्ठ
संसार का निर्माण संभव है। खान-पान, रहन-सहन सात्विक बनाना होगा। वर्तमान समय हो रहे दुराचार, अत्याचार, पापाचार की सबसे बड़ी वजह नेगेटिव इनपुट है। इंद्रियों से निगेटिव इनपुट आ रहा है। इस वजह से हमारी कर्मेंद्रियों के द्वारा आउटपुट भी नेगेटिव हो रहा है। किसी भी दुराचारी व्यक्ति को सजा देकर डरा धमका कर सुधारा नहीं जा सकता है। उसे सुधारने का स्थाई समाधान है कि उन्हें आंख, कान, मुख के द्वारा वहीं इनपुट दिया जाए, जो आउटपुट हम चाहते हैं। ब्रह्मा कुमारीज की जिला प्रभारी बीके मधु दीदी ने सभी से ज्ञान को जीवन में उतार रामराज्य की पुनर्स्थापना करने की बात कही
अन्त में परमात्म अनुभूति द्वारा विश्व मे शांति के प्रकम्पन फैलाये ,उसके पश्चात ज्ञान यज्ञ कर सभी से विकारो, व्यसनों की आहुति दिलाई व जीवन को दिव्य गुणो से सजाने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम के अंत में समस्त ग्राम वासियों द्वारा जिले भर से आई ब्रह्माकुमारी दीदीयो का सम्मान किया । अंत में सभी को महाप्रसादी कराई गई। इस अवसर पर हजारों की तादात में भाई बहने उपस्थित रहे।
Current events
Divine Angel’s Summer Camp, Brahmakumaris, Rajgarh, M.P
Program
दादी रतन मोहिनी जी श्रद्धांजलि , ब्रह्माकुमारीज राजगढ़(m.p)
Brahmakumaris Rajgarh
किसान सम्मान कार्यक्रम, राजगढ़, मध्य प्रदेश

*पारंपरिक कृषि को बढ़ावा देने ब्रह्माकुमारीज में हुआ किसान जागृति सम्मेलन*
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शिव वरदान भवन राजगढ में दिनांक 27.11.2024 को परमात्मा की याद से कृषि कार्य की शुरुआत करने,पारंपरिक कृषि को बढ़ावा देने, रासायनिक खाद्य से होने वाले दुष्परिणामों से कृषकों को जागृत हेतू ” *योगिक एवं जैविक कृषि जागृति सम्मेलन तथा किसान सम्मान समारोह “* कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप में पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी, कृषि उपसंचालक हरीश मालवीय, जिला प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा संघ नाथू सिंह तोमर,ब्रह्माकुमारीज की जिला प्रभारी बीके मधु दीदी , प्रताप सिंह सिसोदिया, ग्राम रोज्या के सरपंच जगदीश दांगी सहित बड़ी संख्या में कालीपीठ ,हिरनखेड़ी, खारचाखेड़ी, मोतीपुरा सहित आसपास के गांवो के किसान भाई उपस्थित रहे।
बीके मधु दीदी ने कहा कि – अच्छी पैदावार के लिए हमें प्रकृति के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित करना होगा अगर हम फसल को परमात्मा की याद के पवित्र प्रकंपन देंगे तो फसल भी अच्छी ,शुद्ध व गुणवत्ता पूर्वक होगी। आज रासायनिक खाद का अंधाधुंध उपयोग किया जा रहा उसके बावजूद भी फसल बोवनी से लेकर काटने तक अगर हिसाब करें तो घाटा ही हो रहा है तो क्यों ना पुरानी पद्धति से भगवान को याद कर खेती में जैविक खाद का उपयोग कर सात्विक फसल उत्पादन करें जिससे स्वस्थ और सुखी समाज का निर्माण हो।
जिला कृषि उपसंचालक अधिकारी श्री हरीश मालवीय ने जैविक खेती के लिए खाद बनाने , जैविक फसल उत्पादन व वितरण की पूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराते हुए शुभकामनाएं दी । पहले हमारे गांव में धरती माता की पूजा करके कृषि कार्य शुरू करते थे जिससे जो फसल उत्पन्न होती थी उसके सेवन से तन तंदुरुस्त रहता था, आज लोभ वश अधिक फसल उत्पन्न करने के लिए हम बीमारियों को बढ़ावा दे रहे हैं इससे हमें और हमारे समाज को बचाना है उक्त विचार हेमराज कल्पोनी ने व्यक्त किये।
नाथू सिंह तोमर ने कम से कम कुछ हिस्सों पर मेड बंदी कर पूर्णता जैविक और योगक खेती करने पर जोर दिया।। अंत में सभी किसान भाइयों का पगड़ी, अपर्णा ,जैविक खेती बनाने की पुस्तिका,व स्लोगन कार्ड देखकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन व परमात्मा अनुभूति ब्रह्माकुमारी सुमित्रा बहन ने कराई।
-
Program1 year ago
“होली” महोत्सव ब्रह्माकुमारी राजगढ़ mp-2024
-
Program2 years ago
“श्री कृष्ण जन्माष्टमी” राजगढ़ मध्य प्रदेश-2023
-
Program1 year ago
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस राजगढ मध्य प्रदेश-2024
-
Brahmakumaris Rajgarh2 years ago
Geeta jayanti program 2023
-
Brahmakumaris Rajgarh2 years ago
“विश्व पर्यावरण दिवस “राजगढ़ मध्य प्रदेश-2023
-
Program2 years ago
“खुशियों की बहार परमात्मा के द्वार “-जिला जेल राजगढ़ मध्य प्रदेश -2023
-
Brahmakumaris Rajgarh1 year ago
“मेरा भारत व्यसन मुक्त भारत “जिला जेल राजगढ़ एमपी-2024
-
Program2 years ago
Shivratri program Talen mp,