Connect with us

Program

Khilchipur mp shivjayanti

Published

on

 

P*नगर के सैकड़ों लोगों ने परमपिता परमात्मा शिव के अवतरण का आध्यात्मिक रहस्य समझा*
खिलचीपुर राजगढ़ – प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय खिलचीपुर के स्थानीय सेवा केंद्र के द्वारा 87वी त्रिमूर्ति शिवजयंती महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम का शुभारभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके अंतर्गत पूरे नगर में विशाल भोलेनाथ की बारात शोभायात्रा निकालकर पूरे नगर में शिव संदेश दिया, इस कार्यक्रम में राजगढ़ जिले के सभी सेवा केंद्रों से भाई बहनों ने शिरकत की, उसके पश्चात स्टेज कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रियव्रत सिंह खींची ने अपने उद्धबोधन में कहा -समस्याएं जीवन भर रहेंगे परंतु समाधान के लिए ब्रम्हाकुमारी जैसी आध्यात्मिक संस्था से जुड़ना आवश्यक है, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रामप्रसाद दांगी ने कहा-संसार में तीन प्रकार के स्तर हैं परमात्मा, आत्मा, महात्मा और ब्रम्हाकुमारी से जुड़े सभी लोग महात्मा की श्रेणी में आते हैं, राजगढ़ जिले की प्रभारी ब्रह्माकुमारी मधु दीदी ने कहां- परमपिता परमात्मा शिवभोलेनाथ धरती पर आकर अपना दिव्य कर्तव्य रहे हैं जिससे इस दुनिया को फिर से स्वर्णिम दुनिया बना रहे हैं। ब्रह्माकुमारी सुरेखा बहन ने शिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य समझाया साथ ही इस कार्यक्रम में अन्य अतिथि के रूप में खिलचीपुर नगर पालिका अध्यक्ष रामजानकी मालाकार, मेड़तवाल समाज की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती संगीता सराफ, मेड़तवाल समाज के नगर अध्यक्ष दिनेश सिंघी जी, पूर्व जनपद अध्यक्ष जगदीश दांगी जी, पूर्व जनपद अध्यक्ष धनराज सिंह खींची जी, प्रोफेसर पीडी गुप्ता जी, नगर परिषद के समस्त पार्षद गण एवं नगर के सभी पत्रकार बंधु, थाना प्रभारी, राजगढ़ जिले की समस्त ब्रह्माकुमारी बहने। कपिल भाई ग्रुप ने लघु नाटिका प्रस्तुति दी , कुमारी मनीषा, कुमारी माही, कुमारी पूर्वी ने भी सुन्दर नृत्य प्रस्तुति दी। पी डी गुप्ता जी आए हुए सभी मेहमानों का आभार माना इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालन ब्रह्माकुमारी सुमित्रा ने किया एवं नगर के सैकड़ों भाई बहनों ने इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर शिवजयंती महोत्सव मनाया।

Continue Reading

Current events

रक्तदान शिविर ब्रह्माकुमारीज राजगढ़, मध्य प्रदेश

Published

on

प्रेस विज्ञप्ति

*ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान अभियान, 212 यूनिट रक्त एकत्रित कर बनाया नगर का रिकॉर्ड।*

*यह राजगढ़ नगर में अभी तक का सर्वाधिक आंकड़ा है।*

*ब्रह्मकुमारी बहनों ने भी बढ़-चढ़कर के किया रक्तदान*

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय राजगढ़ एवं समाज सेवा प्रभाग की ओर से संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका आदरणीय राजयोगिनी डॉ. दादी प्रकाशमणि जी की 18 वीं पुण्यतिथि को विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर एवं दादी जी को पुष्प अर्पित कर किया गया । इस अवसर पर राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार, विधायक अमर सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष चंदरसिंह सोंधिया, अपर कलेक्टर शिव प्रसाद मणराह, पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, ब्रह्माकुमारी के जिला प्रभारी ब्रह्माकुमारी मधु दीदी, एडिशनल एसपी के.एल. बंजारे, जिला पंचायत एडिशन अर्पित गुप्ता, एसडीएम निधि भारद्वाज एवं पुलिस फोर्स, जनपद अध्यक्ष फूल सिंह तंवर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर शोभा पाटिल, सिविल सर्जन डॉक्टर नितिन पटेल, नगर अध्यक्ष विनोद साहू, पूर्व विधायक हेमराज कल्पौनी, जिला कांग्रेस महामंत्री राशीद जमील, पूर्व विधायक प्रतापसिंह मंडलोई, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोना सुस्तानी, रिटायर्ड एसडीओ एवं समाजसेवी प्रताप सिंह सिसोदिया उपस्थित रहे।

बीके मधु दीदी ने दादी जी के सेवामय जीवन को स्मरण करते हुए कहा कि “दादी जी ने सदैव विश्व शांति, प्रेम और सहयोग का संदेश दिया।” दादी प्रकाशमणि जी का सम्पूर्ण जीवन शांति, प्रेम और भाईचारे को समर्पित था। उन्होंने यह सिखाया कि जाति, धर्म, भाषा या संस्कृति चाहे कोई भी हो, हम सब आत्माएँ परमात्मा की संतान हैं। इस दृष्टि से हम सभी में आपसी बंधुत्व और सहयोग की भावना जाग्रत होनी चाहिए। दादी जी का सपना था कि हर मनुष्य अपने भीतर की दिव्यता को पहचाने और “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना के साथ जीए। इस अवसर पर राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार ने ब्रह्माकुमारी संस्था की प्रशंसा करते हुए एवं दादी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि दादी एक ऐसी शख्सियत थी जो इस संस्था को एक उच्च शिखर की ओर ले गई। उनकी सेवाओं को आज हम प्रत्यक्ष रूप में देख रहे हैं। दादी जी का समर्पण भाव एवं विश्व बंधुत्व भाव के कारण ही आज संपूर्ण भारत में एक विशाल रक्तदान महादान जैसा कार्य किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रसिंह सोंधिया ने भी शुभकामनाएं व्यक्त की।
आयोजित रक्तदान शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया, जिला पंचायत एडिशनल सीईओ अर्पित गुप्ता सहित जिले भर से आए हुए भाई-बहन एवं राजगढ़ शहर के सभी सामाजिक संस्थाएं, शासकीय कर्मचारी, अधिकारी, राजनेता एवं आमजन व संस्थान से जुड़े 212 सदस्य जिसमें 161 भाई और 51 मातृ शक्तियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर में चिकित्सकों एवं नर्सों की विशेष टीम ने सुरक्षित वातावरण में रक्तदान की प्रक्रिया सम्पन्न करवाई तथा सभी का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया।अनेक गणमान्य अतिथियों ने दादी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम का सफल संचालन बी.के सुमित्रा बहन ने किया। समाजसेवी प्रताप सिंह सिसोदिया ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का एवं रक्तदाताओं तथा इस कार्य को सफल बनाने में परोक्ष अपरोक्ष रूप से सहयोग करने वाले का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

Current events

Divine Angel’s Summer Camp, Brahmakumaris, Rajgarh, M.P

Published

on

Continue Reading

Program

दादी रतन मोहिनी जी श्रद्धांजलि , ब्रह्माकुमारीज राजगढ़(m.p)

Published

on


 


Continue Reading

Brahma Kumaris Rajgarh Biaora