Program
Shivratri program Talen mp,

*तलेन ( राजगढ़) में महाशिवरात्रि पावन पर्व के 87 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंति महोत्सव मनाया गया* जिसमें गवर्नमेंट हॉस्पिटल की वरिष्ठ डॉक्टर एन. एस . करोड़िया जी , तलेन थाना प्रभारी शैलेन्द्र चन्द्र कर्नाटका साहब , नगर पालिका अध्यक्ष नारायण सिंह यादव , पूर्व नगर अध्यक्ष संजु भट्टार , श्रीमती नीलम सोनी , मानसिंह यादव पत्रकार सभी अतिथियों गणों एवं नगर के समस्त भक्तगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे
Current events
Divine Angel’s Summer Camp, Brahmakumaris, Rajgarh, M.P
Program
दादी रतन मोहिनी जी श्रद्धांजलि , ब्रह्माकुमारीज राजगढ़(m.p)
Brahmakumaris Rajgarh
किसान सम्मान कार्यक्रम, राजगढ़, मध्य प्रदेश

*पारंपरिक कृषि को बढ़ावा देने ब्रह्माकुमारीज में हुआ किसान जागृति सम्मेलन*
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शिव वरदान भवन राजगढ में दिनांक 27.11.2024 को परमात्मा की याद से कृषि कार्य की शुरुआत करने,पारंपरिक कृषि को बढ़ावा देने, रासायनिक खाद्य से होने वाले दुष्परिणामों से कृषकों को जागृत हेतू ” *योगिक एवं जैविक कृषि जागृति सम्मेलन तथा किसान सम्मान समारोह “* कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप में पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी, कृषि उपसंचालक हरीश मालवीय, जिला प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा संघ नाथू सिंह तोमर,ब्रह्माकुमारीज की जिला प्रभारी बीके मधु दीदी , प्रताप सिंह सिसोदिया, ग्राम रोज्या के सरपंच जगदीश दांगी सहित बड़ी संख्या में कालीपीठ ,हिरनखेड़ी, खारचाखेड़ी, मोतीपुरा सहित आसपास के गांवो के किसान भाई उपस्थित रहे।
बीके मधु दीदी ने कहा कि – अच्छी पैदावार के लिए हमें प्रकृति के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित करना होगा अगर हम फसल को परमात्मा की याद के पवित्र प्रकंपन देंगे तो फसल भी अच्छी ,शुद्ध व गुणवत्ता पूर्वक होगी। आज रासायनिक खाद का अंधाधुंध उपयोग किया जा रहा उसके बावजूद भी फसल बोवनी से लेकर काटने तक अगर हिसाब करें तो घाटा ही हो रहा है तो क्यों ना पुरानी पद्धति से भगवान को याद कर खेती में जैविक खाद का उपयोग कर सात्विक फसल उत्पादन करें जिससे स्वस्थ और सुखी समाज का निर्माण हो।
जिला कृषि उपसंचालक अधिकारी श्री हरीश मालवीय ने जैविक खेती के लिए खाद बनाने , जैविक फसल उत्पादन व वितरण की पूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराते हुए शुभकामनाएं दी । पहले हमारे गांव में धरती माता की पूजा करके कृषि कार्य शुरू करते थे जिससे जो फसल उत्पन्न होती थी उसके सेवन से तन तंदुरुस्त रहता था, आज लोभ वश अधिक फसल उत्पन्न करने के लिए हम बीमारियों को बढ़ावा दे रहे हैं इससे हमें और हमारे समाज को बचाना है उक्त विचार हेमराज कल्पोनी ने व्यक्त किये।
नाथू सिंह तोमर ने कम से कम कुछ हिस्सों पर मेड बंदी कर पूर्णता जैविक और योगक खेती करने पर जोर दिया।। अंत में सभी किसान भाइयों का पगड़ी, अपर्णा ,जैविक खेती बनाने की पुस्तिका,व स्लोगन कार्ड देखकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन व परमात्मा अनुभूति ब्रह्माकुमारी सुमित्रा बहन ने कराई।
-
Program1 year ago
“होली” महोत्सव ब्रह्माकुमारी राजगढ़ mp-2024
-
Program2 years ago
“श्री कृष्ण जन्माष्टमी” राजगढ़ मध्य प्रदेश-2023
-
Program1 year ago
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस राजगढ मध्य प्रदेश-2024
-
Brahmakumaris Rajgarh2 years ago
Geeta jayanti program 2023
-
Brahmakumaris Rajgarh2 years ago
“विश्व पर्यावरण दिवस “राजगढ़ मध्य प्रदेश-2023
-
Program1 year ago
श्रीमद भगवत गीता प्रवचन ग्राम मोरचाखेड़ी राजगढ -2024
-
Program2 years ago
“खुशियों की बहार परमात्मा के द्वार “-जिला जेल राजगढ़ मध्य प्रदेश -2023
-
Brahmakumaris Rajgarh1 year ago
“मेरा भारत व्यसन मुक्त भारत “जिला जेल राजगढ़ एमपी-2024