Uncategorized
Rajgarh, m. p. :- Senior citizens were honoured at “Shiv Vardan Bhavan”.
*प्रतिदिन खुशी का अवसर तलाश खुश रहना चाहिए- रघुनन्दन शर्मा जी ।*
दिल खोलकर हंसना चाहिए शेष बची उम्र में अपने लिए प्लानिंग कर, हर लम्हों में खुश रहना चाहिए । यह उद्गार “अंतरराष्ट्रीय सीनियर सिटीजन डे ” के अवसर पर खादी ग्राम उद्योग के पूर्व उपाध्यक्ष भ्राता रघुनंदन शर्मा जी ने व्यक्त किये।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजगढ़ के द्वारा अंतरराष्ट्रीय सीनियर सिटीजन डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजगढ़ नगर के वरिष्ठ,शिक्षाविद ,वकील ,समाजसेवी, बैंकर्स आदि को आमंत्रित कर समस्त वरिष्ठ जनों का स्वागत सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रघुनंदन शर्मा जी ने की एवं विशेष अतिथि के रूप में राजमल जैन, स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल,श्रीमती चंद्रकांता उपाध्याय ,के .के .मेमोरियल स्कूल ,के .के .कुरेशी ,ए. के. शर्मा , यू .एस .लाखनोद ,आर. सी. जैन, रिटायर्ड सी. एम. ओ. , दिनेश नागर पेंशनर संघ के अध्यक्ष, स्वभाव आचार्य जी ,ने अपने विचार अनुभव साझा किए ।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी मधु दीदी ने कहा कि “बहुत गई, थोड़ी रही ,थोड़ी भी अब जाए” अर्थात जो समय मिला है उसे नेक कार्य में लगाए।
कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ जनों का तिलक, पुष्प ,श्रीफल, उत्तरी वस्त्र से हार्दिक स्वागत, सम्मान किया गया। इस अवसर पर शिवसिंह चैहान वकील ,पी एल शर्मा, आर. सी .शर्मा ,एम.पी.ई.बी., वी .पी. शर्मा उद्भव नगर ,आर .जी .इंगले, प्रदीप गोसावी, उपाध्याय जी कृषि विभाग, पवन विजयवर्गीय, पंडित राधा रमण त्रिपाठी, रामचरण पिपलोटिया जी, राम नारायण सिंह ,अमरलाल जी, ओंकार सिंह भिलाला एस. बी. आई., मेहताब सिंह गोयल, आर. डी .शर्मा जी ,बी.एस. राठौर, राधेश्याम व्यास ,शिव नारायण नामदेव आदि वरिष्ठ जन उपस्थित थे।
कार्यक्रम में शब्दों से स्वागत ब्रह्माकुमारी नम्रता बहन ,जीरापुर ने किया। ब्रह्माकुमारी सीमा बहन ने सभी को राजयोग की अनुभूति कराई एवं कार्यक्रम की संचालन ब्रह्माकुमारी सुरेखा बहन ने किया।
Uncategorized
Bakhed,m.p.:- Geeta pravachan.
Uncategorized
Khujner,M.P.:- Navratri jhanki 2022
Uncategorized
Chhapiheda,m.p.:- Rajyog shivir
-
Program3 years ago“होली” महोत्सव ब्रह्माकुमारी राजगढ़ mp-2024
-
Program3 years agoअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस राजगढ मध्य प्रदेश-2024
-
Program3 years agoश्रीमद भगवत गीता प्रवचन ग्राम मोरचाखेड़ी राजगढ -2024
-
Brahmakumaris Rajgarh2 years ago“मेरा भारत व्यसन मुक्त भारत “जिला जेल राजगढ़ एमपी-2024
-
Brahmakumaris Rajgarh3 years ago88 वीं महाशिवरात्रि महोत्सव पर्व राजगढ मध्य प्रदेश -2024
-
Brahmakumaris Rajgarh2 years ago” विश्व तंबाकू निषेध दिवस “राजगढ़ mp- 2024
-
Program2 years ago“समर कैंप” राजगढ़ mp 2024
-
Program2 years ago“विश्व पर्यावरण दिवस” राजगढ़ एमपी-2024












