Rajgarh Centre Activity
Rajgarh (M.P.):- parmatm darshan diwas par “bano mahan karo kalyan ” par spashtikaran.
Current events
गीता प्रवचन नाटाराम, ब्रह्माकुमारीज राजगढ़ ,m.p.
Rajgarh Centre Activity
“संस्कार परिवर्तन भट्टी” राजगढ़ मध्य प्रदेश 2023
*राजयोग द्वारा व्यक्तित्व* *विकास एवं संस्कार परिवर्तन भट्टी* *संपन्न*
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शिव वरदान भवन राजगढ़ में *”आध्यात्मिक सशक्तिकरण से स्वर्णिम भारत का उदय”* विषय पर दो दिवसीय ” *राजयोग द्वारा यक्तित्व विकास एवं संस्कार परिवर्तन (भट्टी)* “कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जिला प्रभारी राजयोगी ब्रह्माकुमारी मधु दीदी एवं सभी सेवाकेंद्रों से आई हुई ब्रम्हाकुमारी बहने व राजगढ़ शहर एवं जिले से आई हुई लगभग 30 कुमारियो ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिसमें बीके मधु दीदी ने कुमारी जीवन का लक्ष्य बताते हुए कहा कि आज वर्तमान समय वातावरण दिन प्रतिदिन बिगड़ता जा रहा है ऐसे समय में आप कुमारियों को आध्यात्मिकता से जुड़ना एवं आत्मविश्वास को बनाए रखना एवं जीवन को सही दिशा में लगाना अति आवश्यक है । वही ब्यावरा सेवाकेंद्र से आई हुई बीके लक्ष्मी दीदी ने क्लास कराते हुए बताया कि राजयोग के अभ्यास से जीवन जीने की कला एवं एकाग्रता आती है और जीवन में कई कठिन परिस्थितियों को भी आसानी से पार कर सकते हैं परमात्मा सुप्रीम सत्ता से संबंध जोड़ कर अपने जीवन को खुशनुमा बना सकते हैं। वही बी.के सुरेखा दीदी ने भिन्न भिन्न आध्यात्मिक ज्ञान प्रद एक्टिविटी एवं वीडियोस के द्वारा बालिकाओं को मोटिवेट किया। अंत में सभी को ईश्वरीय सौगात देकर विदाई की।
Rajgarh Centre Activity
फाग उत्सव brahmakumaris Rajgarh m.p.
*ब्रह्माकुमारी आश्रम में धूमधाम से मनाया फाग उत्सव*
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शिव वरदान भवन में होली एवं फाग उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं के द्वारा ढोल झान्झ ,मजीरे की तान पर सुंदर भजनों की प्रस्तुति व खूब झूम कर रास किया।
सेवाकेंद्र संचालिका ब्रम्हाकुमारी मधु दीदी द्वारा गुलाल टीका, गुलाबाशी एवं फूलों की वर्षा कर उमंग उत्साह बढ़ाया। ब्रम्हाकुमारी सुरेखा दीदी ने होली एवं फाग का अर्थ बताते हुए कहा कि होली के तीन अर्थ है अंग्रेजी में होली का अर्थ होता है पवित्रता अर्थात् परमात्म योग अग्नि में विकारों को भस्म कर पवित्र बनना दूसरा होली सो हो ली यानि बीती ताहि बिसारिये … जो भी नकारात्मक और व्यर्थ है उसे फूलस्टॉप लगाइए, तीसरा अर्थ है आत्मा परमात्मा की हो ली अर्थात बन गई। होलिका दहन अर्थात मन में जो भी बोझ, दुख तकलीफे, पुराने दुखदायी संस्कार है उन्हें जला स्वयं को संस्कारवान बनाना एवं परमात्मा के संग के रंग से आत्मा को दिव्य गुणों से रंगना। फाग अर्थात बुराइयों से हल्के हो सदा उमंग उत्साह में रहना एवं सर्व को उमंग उत्साह दिलाना ही सच्ची होली व फाग मनाना है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगर की महिलाएं उपस्थित रही ब्रम्हाकुमारी दीदीयो द्वारा विभिन्न ज्ञानवर्धक गेम कराये जिनका सभी ने भरपूर आनंद लिया। अंत में प्रसाद वितरण द्वारा कार्यक्रम का समापन किया।
-
Program3 years ago“होली” महोत्सव ब्रह्माकुमारी राजगढ़ mp-2024
-
Program3 years agoअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस राजगढ मध्य प्रदेश-2024
-
Program3 years agoश्रीमद भगवत गीता प्रवचन ग्राम मोरचाखेड़ी राजगढ -2024
-
Brahmakumaris Rajgarh2 years ago“मेरा भारत व्यसन मुक्त भारत “जिला जेल राजगढ़ एमपी-2024
-
Brahmakumaris Rajgarh3 years ago88 वीं महाशिवरात्रि महोत्सव पर्व राजगढ मध्य प्रदेश -2024
-
Brahmakumaris Rajgarh2 years ago” विश्व तंबाकू निषेध दिवस “राजगढ़ mp- 2024
-
Program2 years ago“समर कैंप” राजगढ़ mp 2024
-
Program2 years ago“विश्व पर्यावरण दिवस” राजगढ़ एमपी-2024












