Program
“श्री कृष्ण जन्माष्टमी” राजगढ़ मध्य प्रदेश-2023
प्रेस विज्ञप्ति 8 सितंबर 20 23
*ब्रह्माकुमारी आश्रम में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी उत्सव*
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शिव वरदान भवन
भंवर कॉलोनी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
ब्रह्माकुमारी सुमित्रा दीदी ने कहा कि श्री कृष्णा सतयुग में आठ जन्म लेते हैं उसी के यादगार में हम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मानते हे। श्रीकृष्णजी का सम्पूर्ण जीवन का हर पहलू हमें निश्चीन्त स्थिति और आनन्द में रहने की प्रेरणा देता है। उनके हर कर्म का लीलाओ के रूप में गायन है जो आज भी हर जगह प्रासंगिक है। श्री कृष्ण स्वर्ग के प्रथम महाराजकुमार थे उनकी दुनिया में किसी प्रकार का दुख, दर्द, अशांति नहीं थी वह सोलह कला संपन्न, संपूर्ण निर्विकार, अहिंसा परमोधर्म को मानने वाले थे इसलिए सब उनको इतना प्यार करते हैं वह मर्यादाओं में पूर्ण पवित्रता के अवतार थे उन्होंने3 वास्तव में विकारों रूपी मटकी फोड़ विश्व की बादशाही रूपी माखन प्राप्त किया।
अवसर पर बीके मधु दीदी, मोना सुस्तानी एवं हरीश मालवीय ने भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्ति की।
बाल कलाकारों द्वारा श्रीकृष्ण जी की विविध लीलाओं पर आधारित चैतन्य झांकी व वह मनमोहक नृत्य नाटिका प्रदर्शित की गई।जिसका उद्घाटन समाजसेवी मोना सुस्तानी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नम्रता विजयवर्गीय, ब्रह्मा कुमारीज की जिला प्रभारी बीके मधु दीदी, परिवार परामर्श केंद्र सदस्य रश्मि तिवारी, कृषि उपसंचालक हरीश मालवीय, भूजल वैज्ञानिक जीएस नागर, डेंटिस्ट डॉक्टर प्रियंका नागर, राजेंद्र जोशी(काका), शिक्षक ओमप्रकाश गुप्ता व विनीता सक्सेना ने दीपप्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाई बहन उपस्थित रहे एवं सभी ने श्री कृष्ण और उनके बाल सखाओ के साथ रास किया।
Current events
रक्तदान शिविर ब्रह्माकुमारीज राजगढ़, मध्य प्रदेश
प्रेस विज्ञप्ति
*ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान अभियान, 212 यूनिट रक्त एकत्रित कर बनाया नगर का रिकॉर्ड।*
*यह राजगढ़ नगर में अभी तक का सर्वाधिक आंकड़ा है।*
*ब्रह्मकुमारी बहनों ने भी बढ़-चढ़कर के किया रक्तदान*
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय राजगढ़ एवं समाज सेवा प्रभाग की ओर से संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका आदरणीय राजयोगिनी डॉ. दादी प्रकाशमणि जी की 18 वीं पुण्यतिथि को विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर एवं दादी जी को पुष्प अर्पित कर किया गया । इस अवसर पर राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार, विधायक अमर सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष चंदरसिंह सोंधिया, अपर कलेक्टर शिव प्रसाद मणराह, पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, ब्रह्माकुमारी के जिला प्रभारी ब्रह्माकुमारी मधु दीदी, एडिशनल एसपी के.एल. बंजारे, जिला पंचायत एडिशन अर्पित गुप्ता, एसडीएम निधि भारद्वाज एवं पुलिस फोर्स, जनपद अध्यक्ष फूल सिंह तंवर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर शोभा पाटिल, सिविल सर्जन डॉक्टर नितिन पटेल, नगर अध्यक्ष विनोद साहू, पूर्व विधायक हेमराज कल्पौनी, जिला कांग्रेस महामंत्री राशीद जमील, पूर्व विधायक प्रतापसिंह मंडलोई, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोना सुस्तानी, रिटायर्ड एसडीओ एवं समाजसेवी प्रताप सिंह सिसोदिया उपस्थित रहे।
बीके मधु दीदी ने दादी जी के सेवामय जीवन को स्मरण करते हुए कहा कि “दादी जी ने सदैव विश्व शांति, प्रेम और सहयोग का संदेश दिया।” दादी प्रकाशमणि जी का सम्पूर्ण जीवन शांति, प्रेम और भाईचारे को समर्पित था। उन्होंने यह सिखाया कि जाति, धर्म, भाषा या संस्कृति चाहे कोई भी हो, हम सब आत्माएँ परमात्मा की संतान हैं। इस दृष्टि से हम सभी में आपसी बंधुत्व और सहयोग की भावना जाग्रत होनी चाहिए। दादी जी का सपना था कि हर मनुष्य अपने भीतर की दिव्यता को पहचाने और “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना के साथ जीए। इस अवसर पर राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार ने ब्रह्माकुमारी संस्था की प्रशंसा करते हुए एवं दादी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि दादी एक ऐसी शख्सियत थी जो इस संस्था को एक उच्च शिखर की ओर ले गई। उनकी सेवाओं को आज हम प्रत्यक्ष रूप में देख रहे हैं। दादी जी का समर्पण भाव एवं विश्व बंधुत्व भाव के कारण ही आज संपूर्ण भारत में एक विशाल रक्तदान महादान जैसा कार्य किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रसिंह सोंधिया ने भी शुभकामनाएं व्यक्त की।
आयोजित रक्तदान शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया, जिला पंचायत एडिशनल सीईओ अर्पित गुप्ता सहित जिले भर से आए हुए भाई-बहन एवं राजगढ़ शहर के सभी सामाजिक संस्थाएं, शासकीय कर्मचारी, अधिकारी, राजनेता एवं आमजन व संस्थान से जुड़े 212 सदस्य जिसमें 161 भाई और 51 मातृ शक्तियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर में चिकित्सकों एवं नर्सों की विशेष टीम ने सुरक्षित वातावरण में रक्तदान की प्रक्रिया सम्पन्न करवाई तथा सभी का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया।अनेक गणमान्य अतिथियों ने दादी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम का सफल संचालन बी.के सुमित्रा बहन ने किया। समाजसेवी प्रताप सिंह सिसोदिया ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का एवं रक्तदाताओं तथा इस कार्य को सफल बनाने में परोक्ष अपरोक्ष रूप से सहयोग करने वाले का आभार व्यक्त किया।
Current events
Divine Angel’s Summer Camp, Brahmakumaris, Rajgarh, M.P
Program
दादी रतन मोहिनी जी श्रद्धांजलि , ब्रह्माकुमारीज राजगढ़(m.p)
-
Program2 years ago“होली” महोत्सव ब्रह्माकुमारी राजगढ़ mp-2024
-
Program2 years agoअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस राजगढ मध्य प्रदेश-2024
-
Brahmakumaris Rajgarh2 years agoGeeta jayanti program 2023
-
Brahmakumaris Rajgarh2 years ago“विश्व पर्यावरण दिवस “राजगढ़ मध्य प्रदेश-2023
-
Program2 years agoश्रीमद भगवत गीता प्रवचन ग्राम मोरचाखेड़ी राजगढ -2024
-
Brahmakumaris Rajgarh1 year ago“मेरा भारत व्यसन मुक्त भारत “जिला जेल राजगढ़ एमपी-2024
-
Program2 years ago“खुशियों की बहार परमात्मा के द्वार “-जिला जेल राजगढ़ मध्य प्रदेश -2023
-
Program3 years agoShivratri program Talen mp,




















