Connect with us

Program

“खुशियों की बहार परमात्मा के द्वार “-जिला जेल राजगढ़ मध्य प्रदेश -2023

Published

on

 

 

परमात्मा के साथ योग न होने से जीवन में दु:ख और अशान्ति – बीके सुरेखा दीदी

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा जिला जेल राजगढ़ के सांस्कृतिक भवन में बंदी भाई – बहनों के जीवन को खुशियों से भरने के उद्देश्य से सप्त दिवसीय ” *खुशियों की बहार परमात्मा के द्वार “* राजयोग अनुभूति शिविर का आयोजन किया गया है।
शिविर के दूसरे दिन गहन ईश्वरीय अनुभूति विषय पर बोलते हुए राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी सुरेखा दीदी ने कहा कि परमात्मा सुख, शान्ति, आनन्द और प्रेम के भण्डार हैं। इसलिए उनका सही परिचय जानकर उनके साथ योग लगाने से ही हमारे जीवन में पवित्रता, सुख व शान्ति आएगी।लेकिन परमात्मा का यथार्थ ज्ञान न होने के कारण संसार में सबसे अधिक विवाद भगवान के परिचय को लेकर है। जब हम कहते हैं कि परमात्मा एक है तो उनका परिचय भी एक ही होना चाहिए। सभी धर्मों के अनुसार परमात्मा निराकार ज्योर्तिबिन्दु स्वरूप है। निराकार का मतलब यह नहीं है कि परमात्मा का कोई रूप नहीं है। बल्कि अशरीरी होने के कारण हम शरीरधारियों की भेंट में उन्हें निराकार कहा गया है। परमात्मा को आंखों से नहीं देख सकते हैं किन्तु राजयोग मेडिटेशन के द्वारा उनके गुणों और शक्तियों को अनुभव किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जब तक परमात्मा खुद आकर अपना परिचय न दे तब तक मनुष्य उन्हें पूरी तरह जान नहीं सकते। अतिधर्मग्लानि के समय परमात्मा इस धरा पर अवतरित होकर अपने साकार माध्यम के द्वारा ईश्वरीय ज्ञान और राजयोग की शिक्षा देकर हम मनुष्य आत्माओं को पतित से पावन बनाने का कार्य करते हैं। सदैव कल्याणकारी होने के फलस्वरूप परमात्मा का कर्तव्यवाचक नाम शिव है। परमात्मा के इस रूप को सभी धर्मों के लोगों ने स्वीकार किया है। हिंदू धर्म में उन्हें ज्योतिर्लिंग तो मुस्लिम धर्म के अनुयायि नूर -ए -इलाही, ईसाई धर्म में गॉड इज लाइट तो गुरु नानक देव ने एक ओंकार सतनाम कह महिमा की हैं। परमात्मा सुख, शान्ति, आनन्द और प्रेम के भण्डार हैं, इसलिए उनका सही परिचय जानकर उनके साथ योग लगाने से ही हमारे जीवन में पवित्रता, सुख , शान्ति और असीम आनंद की प्राप्ति हो सकती है। शिविर के बीच बीच में विभिन्न आध्यात्मिक गतिविधियों के माध्यम से दीदी ने बंदी भाई बहनों को खुश व आनंदित रहने के लिए प्रेरित किया।0

Continue Reading

Current events

रक्तदान शिविर ब्रह्माकुमारीज राजगढ़, मध्य प्रदेश

Published

on

प्रेस विज्ञप्ति

*ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान अभियान, 212 यूनिट रक्त एकत्रित कर बनाया नगर का रिकॉर्ड।*

*यह राजगढ़ नगर में अभी तक का सर्वाधिक आंकड़ा है।*

*ब्रह्मकुमारी बहनों ने भी बढ़-चढ़कर के किया रक्तदान*

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय राजगढ़ एवं समाज सेवा प्रभाग की ओर से संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका आदरणीय राजयोगिनी डॉ. दादी प्रकाशमणि जी की 18 वीं पुण्यतिथि को विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर एवं दादी जी को पुष्प अर्पित कर किया गया । इस अवसर पर राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार, विधायक अमर सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष चंदरसिंह सोंधिया, अपर कलेक्टर शिव प्रसाद मणराह, पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, ब्रह्माकुमारी के जिला प्रभारी ब्रह्माकुमारी मधु दीदी, एडिशनल एसपी के.एल. बंजारे, जिला पंचायत एडिशन अर्पित गुप्ता, एसडीएम निधि भारद्वाज एवं पुलिस फोर्स, जनपद अध्यक्ष फूल सिंह तंवर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर शोभा पाटिल, सिविल सर्जन डॉक्टर नितिन पटेल, नगर अध्यक्ष विनोद साहू, पूर्व विधायक हेमराज कल्पौनी, जिला कांग्रेस महामंत्री राशीद जमील, पूर्व विधायक प्रतापसिंह मंडलोई, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोना सुस्तानी, रिटायर्ड एसडीओ एवं समाजसेवी प्रताप सिंह सिसोदिया उपस्थित रहे।

बीके मधु दीदी ने दादी जी के सेवामय जीवन को स्मरण करते हुए कहा कि “दादी जी ने सदैव विश्व शांति, प्रेम और सहयोग का संदेश दिया।” दादी प्रकाशमणि जी का सम्पूर्ण जीवन शांति, प्रेम और भाईचारे को समर्पित था। उन्होंने यह सिखाया कि जाति, धर्म, भाषा या संस्कृति चाहे कोई भी हो, हम सब आत्माएँ परमात्मा की संतान हैं। इस दृष्टि से हम सभी में आपसी बंधुत्व और सहयोग की भावना जाग्रत होनी चाहिए। दादी जी का सपना था कि हर मनुष्य अपने भीतर की दिव्यता को पहचाने और “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना के साथ जीए। इस अवसर पर राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार ने ब्रह्माकुमारी संस्था की प्रशंसा करते हुए एवं दादी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि दादी एक ऐसी शख्सियत थी जो इस संस्था को एक उच्च शिखर की ओर ले गई। उनकी सेवाओं को आज हम प्रत्यक्ष रूप में देख रहे हैं। दादी जी का समर्पण भाव एवं विश्व बंधुत्व भाव के कारण ही आज संपूर्ण भारत में एक विशाल रक्तदान महादान जैसा कार्य किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रसिंह सोंधिया ने भी शुभकामनाएं व्यक्त की।
आयोजित रक्तदान शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया, जिला पंचायत एडिशनल सीईओ अर्पित गुप्ता सहित जिले भर से आए हुए भाई-बहन एवं राजगढ़ शहर के सभी सामाजिक संस्थाएं, शासकीय कर्मचारी, अधिकारी, राजनेता एवं आमजन व संस्थान से जुड़े 212 सदस्य जिसमें 161 भाई और 51 मातृ शक्तियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर में चिकित्सकों एवं नर्सों की विशेष टीम ने सुरक्षित वातावरण में रक्तदान की प्रक्रिया सम्पन्न करवाई तथा सभी का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया।अनेक गणमान्य अतिथियों ने दादी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम का सफल संचालन बी.के सुमित्रा बहन ने किया। समाजसेवी प्रताप सिंह सिसोदिया ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का एवं रक्तदाताओं तथा इस कार्य को सफल बनाने में परोक्ष अपरोक्ष रूप से सहयोग करने वाले का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

Current events

Divine Angel’s Summer Camp, Brahmakumaris, Rajgarh, M.P

Published

on

Continue Reading

Program

दादी रतन मोहिनी जी श्रद्धांजलि , ब्रह्माकुमारीज राजगढ़(m.p)

Published

on


 


Continue Reading

Brahma Kumaris Rajgarh Biaora